समैम योजना के तहत चयनित किसान 4 नवंबर तक खरीदें अनुदानित कृषि मशीनें
कृषि यंत्र खरीदने के बाद डीलर से बिल, ई-वे बिल व मशीन के साथ फोटो पोर्टल पर करवाना होगा अपलोड, 13 नवंबर तक जमा करवाने होंगे दस्तावेज
Posted On:
30 Oct 2026 4:34PM
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा समैम योजना वर्ष 2026-27 के तहत अनुदान पर कृषि मशीनें खरीदने के लिए चयनित किसानों को निर्धारित समय सीमा में खरीद प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। चयनित किसानों को 4 नवंबर 2026 तक अपनी पसंद के निर्माता एवं डीलर से अनुदानित कृषि मशीन खरीदनी होगी। इसके बाद मशीन खरीदने के लिए किसानों को कोई अन्य अवसर नहीं दिया जाएगा। यह जानकारी देते हुए सहायक कृषि अभियंता गोपीराम सांगवान ने बताया कि विभाग द्वारा समैम योजना के अंतर्गत किसानों को सब्सिडी पर कृषि मशीनें उपलब्ध करवाने के लिए चयनित मशीनों के ऑनलाइन अनुमोदन 23 अक्टूबर 2026 तक जारी कर दिए गए थे। अब सभी चयनित किसानों को विभागीय पोर्टल से अपना ऑनलाइन परमिट डाउनलोड कार 4 नवंबर 2026 तक अपनी पसंद के निर्माता एवं डीलर से मशीन खरीदना सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने बताया कि मशीन खरीदने के बाद संबंधित डीलर द्वारा विभागीय पोर्टल पर मशीन का बिल, ई-वे बिल तथा मशीन के साथ किसान की फोटो अपलोड करवाना अनिवार्य है। किसान यह सुनिश्चित करें कि डीलर द्वारा सभी जरूरी दस्तावेज पोर्टल पर सही तरीके से अपलोड किए जाएं, ताकि अनुदान संबंधी आगामी प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न आए। उन्होंने बताया कि सभी चयनित किसानों को मशीन खरीदने के बाद किसानों को दस्तावेजों की मूल दोहरी प्रतियां, जिनमें मूल बिल की दो प्रतियां, ई-वे बिल, परमिट की प्रति तथा मशीन खरीदते समय डीलर के साथ किसान की फोटो सहित लघु सचिवालय परिसर की तीसरी मंजिल पर स्थित सहायक कृषि अभियंता कार्यालय में 13 नवंबर 2026 तक जमा करवाने होंगे। इनमें शामिल हैं। उन्होंने सभी चयनित किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे विभागीय पोर्टल से समय रहते अपना ऑनलाइन परमिट डाउनलोड कर लें तथा 4 नवंबर तक मशीन की खरीद और 13 नवंबर तक सभी जरूरी दस्तावेज कार्यालय में जमा करवाने की प्रक्रिया पूरी कर लें। निर्धारित तिथि के बाद किसानों को दस्तावेज जमा करवाने अथवा मशीन खरीदने का कोई अन्य अवसर नहीं दिया जाएगा।
*****
(Release ID: 10216)