करनाल, 30 अक्तूबर। उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में खनन को लेकर मासिक बैठक आज यहां जिला सचिवालय सभागार में आयोजित की गई। इसमें उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसने और जांच बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस माइनिंग, एनफोर्समेंट और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम अवैध खनन को रोकने के लिए 24 घंटे निगरानी करेगी। अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र में खनन एरिया का निरीक्षण करें और ओवरलोडिड वाहनों पर सख्त कार्रवाई करें।
बैठक में जिला खनन अधिकारी सांची ने बताया कि 28 अगस्त से 30 अक्तूबर तक अवैध खनन के कार्य में लिप्त 25 वाहनों को जब्त किया गया और 8 लाख 63 हजार 900 रुपये जुर्माना वसूला गया। लालुपुरा गांव में अवैध खनन करने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस साल अब तक 161 वाहन सीज हुए हैं जिनमें से 52 के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई हैं, इनमें से 32 के चालान कोर्ट में पेश किए जा चुके हैं और 20 प्रक्रियाधीन हैं। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जांच में तेजी लाने और अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए। पुलिस माइनिंग, एनफोर्समेंट और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम अवैध खनन को रोकने के लिए 24 घंटे निगरानी करेगी। बैठक में एडीसी डॉ. राहुल रईया, एसडीएम करनाल देवेंद्र शर्मा, इंद्री के एसडीएम डॉ रमन गुप्ता, डीएसपी नायब सिंह, डीएसपी सुंदर सिंह, इंस्पेक्टर विकास सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
*****