azadi ka amrit mahotsav

एसआईआर-2026

दावे व आपत्तियों के निर्णय / निपटान की अन्तिम तिथि 20 नवंबर, मतदाता सूची का अब अन्तिम प्रकाशन 30 नवंबर को: उपायुक्त

Posted On: 30 Oct 2026 4:40PM
 करनाल, 30 अक्तूबर।  उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाताओं की सुविधा व त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नोटिस दावे व आपत्तियों के निर्णय / निपटान की अन्तिम तिथि को 28 अक्तूबर से बढ़ा कर 20 नवंबर की दी गई है। मतदाता सूची का अब अन्तिम प्रकाशन 30 नवंबर को होगा।
डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि जिला में मतदाता सूची से सम्बन्धित कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा राजनीतिक दलों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से फार्म 6, फार्म 7, फॉर्म 8 के अन्तर्गत प्राप्त दावे व आपत्तियों की सूचियां संबंधित राजनीतिक दलों के साथ साझा की गई हैं। निस्तारण कार्य 20 नवंबर तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल हो और कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने पात्र मतदाताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करवाएं। उन्होंने बताया कि सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद 30 नवम्बर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

 

*****

 


(Release ID: 10236)