विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समय सीमा बढ़ी : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर
- अब 30 नवंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची
- भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम
Posted On:
30 Oct 2026 6:20PM
पलवल, 30 अक्टूबर।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यक्रम में संशोधन करते हुए इसकी समय सीमा बढ़ा दी है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी पत्र के अनुसार अब हरियाणा में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 30 नवंबर 2026 को किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुरोध पर एसआईआर के संशोधित कार्यक्रम को मंजूरी दी गई है। इसके तहत दावे एवं आपत्तियों से संबंधित नोटिस चरण तथा उनके निस्तारण की अवधि 31 जुलाई 2026 से बढ़ाकर 20 नवंबर 2026 तक निर्धारित की गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, एसआईआर की अंतिम मतदाता सूची अब 30 नवंबर 2026 को प्रकाशित होगी। इससे पहले अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि में बदलाव किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को संशोधित कार्यक्रम की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, संशोधित कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सभी उपलब्ध माध्यमों से सुनिश्चित करने तथा राजनीतिक दलों को भी इसकी लिखित जानकारी देने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस संशोधन के बाद हरियाणा सहित पलवल जिला में एसआईआर की प्रक्रिया के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित नई समय-सारणी के अनुसार कार्य करना होगा।
000
*****
(Release ID: 10262)