azadi ka amrit mahotsav

महर्षि वेदव्यास की कर्मस्थली व्यासपुर में तीर्थराज कपाल मोचन में 20 नवंबर से 24 नवम्बर 2026 तक प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक अन्तर राज्यीय श्री कपाल मोचन-श्री आदि बद्री मेला 2026 लगेगा।

Posted On: 31 Oct 2026 4:30PM

व्यासपुर/यमुनानगर, 31 अक्टूबर-मेला प्रशासक कम एसडीएम व्यासपुर डॉ कुलदीप सिंह ने शनिवार को मेला क्षेत्र का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि महर्षि वेदव्यास की कर्मस्थली व्यासपुर में तीर्थराज कपाल मोचन में 20 नवंबर से 24 नवम्बर 2026 तक प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक अन्तर राज्यीय श्री कपाल मोचन-श्री आदि बद्री मेला 2026 लगेगा। उन्होंने बताया कि  20 नवम्बर 2026 को श्री कपाल मोचन-श्री आदि बद्री मेला की प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन होगा।
एसडीएम एवं श्री कपाल मोचन, श्री बद्री नारायण, श्री माता मंत्रा देवी, श्री केदारनाथ मंदिर धार्मिक एवं पूजा स्थल बोर्ड यमुनानगर के प्रशासक डॉ. कुलदीप सिंह ने कहा कि श्री कपाल मोचन मेले में देश के विभिन्न राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां के तीनों पवित्र सरोवरों-कपाल मोचन सरोवर, ऋण मोचन सरोवर व सूरज कुण्ड सरोवर में क्रमवार स्नान करने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि कपाल मोचन मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधाएं मिले ऐसे सभी अधिकारियों के प्रयास होने चाहिए। उन्होंने कहा कि मेले में सफाई व्यवस्था, दवाईयों के प्रबन्ध, अस्थाई शौचालयों, पेयजल के प्रबन्ध, सडक़ों की मरम्मत, बिजली का प्रबन्ध, खाद्य सामग्री, दूध की आपूॢत, बैरिकेटिंग, पुलिस प्रबन्ध व अन्य प्रबन्ध समय रहते पूरा कर लिए जायेंगे।

 

*****

 


(Release ID: 10346)