azadi ka amrit mahotsav

बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिए शुरू हुई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया : उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर

- रोजगार विभाग के पोर्टल पर आमंत्रित किए गए हैं आवेदन

- बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिए आवेदकों को पूरी करनी होंगी निर्धारित पात्रता शर्तें

Posted On: 02 Nov 2026 3:06PM
पलवल, 2 नवंबर।
हरियाणा सरकार के रोजगार विभाग द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता प्रदान करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 30 नवंबर 2026 तक जारी रहेगी। पात्र अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल hrex.gov.in/login पर निर्धारित अवधि के दौरान आवेदन कर सकते हैं।

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिए आवेदकों को निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी। आवेदक के पास गुरुग्राम जिले का निवासी प्रमाण-पत्र (डोमिसाइल) तथा परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है। आवेदक का रोजगार कार्यालय में पंजीकरण 1 नवंबर 2026 को कम से कम तीन वर्ष पुराना होना चाहिए तथा उसकी आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि आवेदक के परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदक के परिवार की आवासीय एवं वाणिज्यिक संपत्ति का मूल्य 10 लाख रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए अथवा कृषि भूमि दो हेक्टेयर से अधिक नहीं होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास या दसवीं के बाद दो वर्षीय पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि  बताया कि वर्तमान में विद्यार्थी, प्रशिक्षु या अप्रेंटिस के रूप में कार्यरत अभ्यर्थी इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। विवाहित महिला आवेदक के मामले में परिवार की पात्रता निर्धारित करते समय उसके ससुराल पक्ष के परिवार को शामिल किया जाएगा, न कि माता-पिता एवं भाई-बहन के परिवार को। उन्होंने पात्र अभ्यर्थियों से अपील है कि वे आवेदन करने से पहले सभी निर्धारित शर्तों की जांच कर लें और अंतिम तिथि से पूर्व विभागीय पोर्टल पर अपना आवेदन जमा करना सुनिश्चित करें।
000

 

*****

 


(Release ID: 10411)