azadi ka amrit mahotsav

पलवल में 19-20 नवंबर को सजेगा जिला स्तरीय युवा महोत्सव का मंच : एसडीएम बैलीना

- विजेता प्रतिभागियों को दिए जाएंगे नकद इनाम

Posted On: 04 Nov 2026 5:30PM

पलवल, 4 नवंबर।
उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में एसडीएम बैलीना की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुई बैठक के निर्णय अनुसार युवाओं की कला, सांस्कृतिक विरासत और प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पलवल में आगामी 19 और 20 नवंबर 2026 को जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2026 की मुख्य थीम भारत सरकार के निर्देशानुसार 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' रखी गई है।

एसडीएम बैलीना ने बताया कि इस महोत्सव को पूरी तरह इनडोर स्वरूप में गरिमापूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा। विजेता प्रतिभागियों को नकद राशि के इनाम दिए जाएंगे। उन्होंने जिला के सभी सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों, कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं जिनकी उम्र 15 से 29 वर्ष है उन सभी से अपील की है कि वे समय रहते अपना पंजीकरण करवाकर इस महाकुंभ का हिस्सा बनें।

महोत्सव की मुख्य विधाएं और उनके नियम
इस दो दिवसीय महोत्सव में मुख्य रूप से 5 सांस्कृतिक विधाएं और 1 म्यूजिकल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। सभी विधाओं के लिए सामान्य नियम।
आयु सीमा: प्रतिभागी की आयु दिनांक 17.08.2026 को 15 से 29 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है। पिछले वर्ष के विजेता प्रतिभागी इस वर्ष पात्र नहीं होंगे। एक छात्र केवल एक ही विधा में भाग ले सकता है।
सभी प्रतिभागियों का 'My Bharat Portal' (माई भारत पोर्टल) पर ऑनलाइन पंजीकरण होना अनिवार्य है। किसी भी प्रस्तुति में आपत्तिजनक भाषा, अश्लीलता या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री की अनुमति नहीं होगी। सभी स्क्रिप्ट की पहले स्क्रीनिंग की जाएगी।
000

 

*****

 


(Release ID: 10661)