azadi ka amrit mahotsav

फरीदाबाद जिले में केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए निर्धारित स्थानों की अधिसूचना जारी

Posted On: 06 Nov 2026 1:43PM
फरीदाबाद, 06 नवंबर। 
उपायुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट आयुष सिन्हा ने जिला फरीदाबाद में केवल ग्रीन क्रैकर्स (हरित पटाखों) की बिक्री के लिए निर्धारित स्थानों की सूची जारी की है। प्रशासन द्वारा यह व्यवस्था आज 6 नवंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी। इसका उद्देश्य निर्धारित स्थानों पर ही ग्रीन क्रैकर्स की बिक्री सुनिश्चित करना तथा वायु प्रदूषण को नियंत्रित रखते हुए नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा बनाए रखना है।

जिला प्रशासन के अनुसार, विभिन्न जोनों में निम्न स्थानों पर ही ग्रीन पटाखों की बिक्री की अनुमति होगी –

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि नगर निगम फरीदाबाद क्षेत्र में दशहरा ग्राउंड एनआईटी, सूरजकुंड मेला पार्किंग ग्राउंड, बल्लभगढ़ स्थित अंबेडकर चौक के नजदीक दशहरा ग्राउंड, सेक्टर-31 स्थित दशहरा ग्राउंड (ऐतमादपुर), आईओसीएल के सामने सेक्टर-12 ग्राउंड तथा खेड़ी रोड स्थित फातू सिंह फार्म को बिक्री के लिए निर्धारित किया गया है। वहीं, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बल्लभगढ़) के अंतर्गत बीडीपीओ कार्यालय बल्लभगढ़, बल्लभगढ़ में मस्जिद के नजदीक कैल गांव-खंडावली रोड तथा छांयसा स्थित बीडीपीओ रेस्ट हाउस को ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए निर्धारित किया गया है। इन निर्धारित स्थानों पर ही ग्रीन पटाखों की बिक्री की जा सकेगी।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे केवल निर्धारित स्थानों पर ही पटाखों की खरीद-बिक्री करें और ग्रीन पटाखों के उपयोग को प्राथमिकता दें, जिससे पर्यावरण प्रदूषण को कम किया जा सके। साथ ही, अवैध रूप से पटाखों की बिक्री या गैर-ग्रीन पटाखों के उपयोग पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा है कि सुरक्षित, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाना हर नागरिक का कर्तव्य है।

 

*****

 


(Release ID: 10797)