कैथल, 6 नवंबर। डीसी अपराजिता ने दीपावली के पावन अवसर पर जिला के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि जिले के प्रत्येक घर-परिवार में खुशहाली और सकारात्मकता का वातावरण बना रहे। दीपावली का संदेश केवल स्वयं खुशियां मनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और एकजुटता को मजबूत करने का अवसर भी है। त्योहारों की खुशियां तभी पूर्ण होती हैं, जब समाज के सभी वर्ग इसमें सहभागी बनें। डीसी ने नागरिकों से अपील की कि वे दीपावली के अवसर पर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दें।
*****