सभी जिलावासी मिलजुल कर मनाएं दीपावली का पर्व : सतपाल जांबा
Posted On:
06 Nov 2026 2:52PM
पूंडरी, 6 नवंबर। पूंडरी विधायक सतपाल जांबा ने दीपावली के पावन पर्व पर विधानसभा क्षेत्र सहित समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारों का आनंद तभी दोगुना हो जाता है, जब हम अपनी खुशियों को दूसरों के साथ साझा करते हैं। इसलिए सभी नागरिकों को चाहिए कि वे जरूरतमंद परिवारों की मदद करें और समाज में समानता, सहयोग एवं सद्भाव का संदेश दें। आपसी मतभेद भुलाकर सभी को मिल-जुलकर त्योहार मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और मिठाइयां बांटने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य, धर्म और अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
*****
(Release ID: 10805)