कैथल, 6 नवंबर। कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल ने दीपावली के पावन अवसर पर लोकसभा क्षेत्र के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि दीपों का यह पावन पर्व प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य, खुशहाली और समृद्धि लेकर आए तथा हर घर-परिवार में खुशियों का उजियारा फैले। उन्होंने कहा कि दीपावली भारतीय संस्कृति और परंपराओं का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। सभी नागरिक मिल-जुलकर त्योहार को मनाएं।
*****