Administrator General & Official Trusty and Treasurer, Charitable Endoments
azadi ka amrit mahotsav

महिला समर्थ संस्थान पुरस्कार योजना के लिए अब 20 नवंबर तक कर सकते है आवेदन

महिला कर्मचारियों के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्यस्थल उपलब्ध करवाने वाले संस्थानों को किया जाएगा प्रोत्साहित

Posted On: 06 Nov 2026 2:55PM

कुरुक्षेत्र 6 नवंबर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से महिला कर्मचारियों के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सकारात्मक कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महिला समर्थ संस्थान पुरस्कार योजना शुरू की गई है। इस योजना का उद्देश्य ऐसे संस्थानों को पहचान एवं प्रोत्साहन प्रदान करना है, जो महिला कर्मचारियों की सुरक्षा, सम्मान और कार्यस्थल पर समान अवसरों को प्राथमिकता देते है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि इस पुरस्कार की पांच विभिन्न श्रेणियों के लिए पात्र संस्थानों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। सरकार द्वारा आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 20 नवंबर 2026 कर दिया गया है। उन्होंने पात्र संस्थानों से अपील करते हुए कहा कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन पोर्टल पर अवश्य जमा करवाएं। इस योजना से संबंधित पात्रता, पुरस्कार की श्रेणियों एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट वेबसाइट ऑनलाइनएमआईएसडब्लयूसीडीएचआरवाई.जीओवी.इन/गौरव/ पर विजिट किया जा सकता है।

 

*****

 


(Release ID: 10810)