राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर तक बढ़ाई
Posted On:
06 Nov 2026 4:08PM
केंद्र सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर संचालित केंद्रीय क्षेत्र की छात्रवृत्ति योजनाओं के आवेदन के लिए 15 नवंबर एवं सत्यापन की समय-सीमा 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है।
यह जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी महाबीर गोदारा ने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को बढ़ी हुई समय-सीमा का लाभ उठाते हुए निर्धारित तिथियों के भीतर अपना आवेदन जमा करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं (केवल शिक्षा विभाग एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की योजनाओं) के लिए आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 15 नवंबर निर्धारित की गई है। इसके अलावा संस्थान स्तर पर आईएनओ सत्यापन 30 नवंबर तक तथा जिला, राज्य एवं मंत्रालय स्तर पर सत्यापन 15 दिसंबर 2026 तक किया जा सकेगा। इसी प्रकार पोस्ट-मैट्रिक एवं टॉप क्लास केंद्रीय छात्रवृत्ति योजनाओं (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की योजनाओं को छोडक़र) के लिए आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। इन योजनाओं में संस्थान स्तर पर सत्यापन 15 दिसंबर तथा जिला, राज्य एवं मंत्रालय स्तर पर सत्यापन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026 रखी गई है।
उन्होंने विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे छात्रवृत्ति के लिए निर्धारित समय-सीमा को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द आवेदन करें और अपने संस्थानों में भी आवेदन का सत्यापन निर्धारित समय पर करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित शिक्षण संस्थानों एवं विभागीय अधिकारियों से भी कहा कि वे पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दें और आवेदनों का सत्यापन तय समय-सीमा के भीतर पूरा करवाएं।
*****
(Release ID: 10834)