करनाल, 6 नवंबर। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने सर्दियों के मौसम में बढ़ते वायु प्रदूषण तथा आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिला करनाल में पटाखों की बिक्री एवं उपयोग को लेकर विस्तृत आदेश जारी किए हैं। ये आदेश माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों एवं वायु प्रदूषण नियंत्रण संबंधी प्रावधानों की अनुपालना में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत जारी किए गए हैं। आदेशानुसार, 7 एवं 8 नवंबर 2026 को ग्रीन पटाखे फोड़ने की अनुमति केवल सुबह 6 बजे से 7 बजे तक तथा रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक होगी। इसके अतिरिक्त किसी भी समय पटाखे फोड़ने की अनुमति नहीं होगी। 9 नवंबर 2026 से जिले में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध पुनः लागू हो जाएगा।
*****