food, civil supplies and consumer affairs
जिले में 2,91,789 मीट्रिक टन धान की हुई खरीद
Posted On:
06 Nov 2026 4:57PM
सिरसा, 06 नवंबर। जिले की विभिन्न अनाज मंडियों में खरीद एजेंसियों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अब तक कुल 2,91,789 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। इसमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 90,563 मीट्रिक टन, हैफेड ने 1,40,390 मीट्रिक टन तथा हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने 60,836 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। वहीं, मंडियों से अब तक कुल 2,00,213 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है।जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक हरवीर सिंह ने बताया कि धान खरीद प्रक्रिया के तहत अब तक कुल 37,971 किसान लाभान्वित हुए हैं। इनमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के माध्यम से 10,500, हैफेड के माध्यम से 21,297 तथा हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के माध्यम से 6,174 किसान शामिल हैं।उन्होंने बताया कि कालांवाली अनाज मंडी में सर्वाधिक 66,221 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। इसके अलावा डबवाली में 48,161 मीट्रिक टन, सिरसा में 21,170 मीट्रिक टन, रोड़ी में 14,370 मीट्रिक टन, अबूबशहर में 13,196 मीट्रिक टन, ऐलनाबाद में 9,765 मीट्रिक टन, रानियां में 7,983 मीट्रिक टन तथा देसूजोधा मंडी में 7,897 मीट्रिक टन धान की खरीद दर्ज की गई है। जिले की अन्य मंडियों में भी धान खरीद प्रक्रिया जारी है।
*****
(Release ID: 10855)