पराली जलाने की घटनाओं पर जिला प्रशासन सख्त, एक किसान के खिलाफ एफआईआर दर्ज : उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर
-जिले में सैटेलाइट के माध्यम से अब तक पराली जलाने की 8 घटनाएं आईं सामने
-होडल खंड में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए आवश्यक निर्देश
Posted On:
06 Nov 2026 5:22PM
पलवल, 6 नवंबर। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन को बढ़ावा देने तथा पराली जलाने की घटनाओं पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के उद्देश्य से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सहायक कृषि अभियंता विजय कुमार की अध्यक्षता में खंड कृषि कार्यालय होडल में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में किसानों को फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने तथा पराली नहीं जलाने के प्रति जागरूक करें। किसानों को पराली जलाने से होने वाले पर्यावरण प्रदूषण, भूमि की उर्वरता में कमी तथा मानव स्वास्थ्य पर पडऩे वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दें। इसके अलावा सभी कर्मचारियों को गांवों में नियमित निगरानी रखने तथा पराली जलाने की किसी भी घटना की सूचना तुरंत उच्च अधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए। किसानों को कृषि यंत्रों एवं अन्य वैकल्पिक उपायों के माध्यम से फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने के लिए प्रेरित करने पर भी जोर दिया गया।
उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने भी किसानों से आह्वïान किया है कि वे अपने खेतों में पराली न जलाएं और फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करें। पराली को खेत में ही मिट्टी में मिलाने से मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है और भूमि की गुणवत्ता में सुधार होने के साथ फसल की पैदावार भी बेहतर होती है। उन्होंने किसानों से पर्यावरण संरक्षण एवं जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पराली प्रबंधन में प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया है।
कृषि उप निदेशक डा. जगिर सिंह ने बताया कि जिले में सैटेलाइट के माध्यम से अब तक पराली जलाने की कुल 8 घटनाएं सामने आई हैं। इनमें औद्योगिक क्षेत्र बघौला, पालरी, नांगल ब्राह्मण, बांसवा और भिडूकी में सैटेलाइट के माध्यम से लोकेशन प्राप्त हुई थी। विभागीय जांच के दौरान गांव बांसवा के किसान रमेशचंद पुत्र चतर सिंह के विरुद्ध हसनपुर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। कृषि उपनिदेशक ने जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की है कि वे दीपावली के पर्व के दौरान पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए सक्रिय रूप से फील्ड में उपस्थित रहें तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए इस दिशा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
000
*****
(Release ID: 10859)