azadi ka amrit mahotsav

एचटीईटी-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 27 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

लेवल-1, 2 और 3 की परीक्षा 26 व 27 दिसंबर को होगी आयोजित

Posted On: 20 Nov 2026 4:45PM
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस परीक्षा के तहत लेवल-1, लेवल-2 और लेवल-3 की परीक्षाएं 26 व 27 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएंगी।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त महेंद्र पाल ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट    पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी रात 11:59 बजे तक अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। उपायुक्त ने अभ्यर्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे आवेदन करने से पहले परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों एवं पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने कहा कि आवेदन के दौरान व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी सही दर्ज करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी परीक्षा से संबंधित नवीनतम जानकारी, दिशा-निर्देश एवं अन्य अपडेट के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें। 



 

*****

 


(Release ID: 10927)