सीएम विंडो व सोशल मीडिया ग्रीवेंस ट्रैकर पर प्राप्त शिकायतों का अधिकारी समयबद्ध करें निपटारा
आयुक्त एवं सचिव डी के बेहरा ने वीसी के माध्यम से समाधान प्रकोष्ठ की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश
Posted On:
20 Nov 2026 4:42PM
करनाल, 20 नवंबर। उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों को पूरी गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन शिकायतों का निस्तारण हो चुका है उनकी एटीआर समय पर पोर्टल पर अपलोड करें, साथ ही जो शिकायतें अंडरटेक हो चुकी हैं उनकी भी तथ्यों के साथ स्पष्टï एटीआर पोर्टल पर अपलोड करें। उन्होंने पेंडिंग मामलों की फ्ज़़िब्लिटी चेक करने के भी निर्देश दिए।
उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा आज यहां जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे। इससे पहले गुरूग्राम से मानव संसाधन विभाग के आयुक्त एवं सचिव डी के बेहरा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों के साथ बैठक कर समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की तथा उनके प्रभावी निपटारे के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री के ओएसडी राकेश संधु को सुझाव दिया कि सीएम विंडो को लेकर मुख्यालय पर हर विभाग में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए, ताकि लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया हैंडल्स व ट्रैकर पर आई शिकायतों को प्राथमिकता दें। इसके अलावा सभी विभागों के अधिकारी फेसबुक पेज भी बनाएं और इस पर अपने विभाग की गतिविधियों की जानकारी साझा करते रहें।
बैठक में उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि समाधान शिविर सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से आकलन कर उसका उचित समाधान किया जाता है। शिकायतकर्ता को समाधान की प्रक्रिया में शामिल करते हुए उसकी संतुष्टि सुनिश्चित की जाती है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सर सोमवार और वीरवार को लघु सचिवालय में तथा सभी एसडीएम कार्यालयों में समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं, कोई भी नागरिक अपनी समस्या लेकर आ सकता है।
*****
(Release ID: 10937)