नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम परीक्षा हेतु 19 नवंबर से लाईव होंगे प्रवेश-पत्र
- 29 नवंबर को आयोजित होगी परीक्षा
Posted On:
21 Nov 2026 6:39PM
पलवल, 21 नवंबर।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 29 नवंबर, 2026 (रविवार) को आयोजित करवाई जाने वाली राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृति योजना परीक्षा नवंबर-2026 के प्रवेश-पत्र 19 नवंबर, 2026 से लाईव किए जा रहे हैं, जो शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in एवं एससीईआरटी गुरूग्राम हरियाणा की वेबसाइट scertharyana.gov.in पर उपलब्ध होंगे।
उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परीक्षा हेतु पात्र परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र 19 नवंबर से लाईव किए जा रहे हैं। परीक्षार्थी अपना आधार नंबर व जन्म तिथि भरकर प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी प्रवेश-पत्र पर दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढकऱ व समझकर उनका पालन करना सुनिश्चित करें।
उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि स्वयं लिखने में असमर्थ नेत्रहीन/अशक्त परीक्षार्थी जिनकी अशक्तता मुख्य चिकित्सा अधिकारी/मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी मेडिकल प्रमाण-पत्र में 40 प्रतिशत या इससे अधिक प्रमाणित की गई है तथा वे लेखक की सुविधा लेना चाहते हैं, वे परीक्षार्थी मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी मेडिकल प्रमाण-पत्र की सत्यापित प्रति, लेखक के मूल एवं सत्यापित दस्तावेज/प्रलेख जैसे शैक्षणिक योग्यता, जन्म तिथि, दो नवीनतम पासपोर्ट साईज फोटो (एक सत्यापित), फोटोयुक्त पहचान-पत्र/आधार कार्ड इत्यादि एवं स्थाई/अस्थायी पता सहित विद्यालय के प्राचार्य/प्रतिनिधि से सत्यापित करवाने उपरांत परीक्षा से दो दिन पूर्व परीक्षा केन्द्र पर पहुंचकर केन्द्र अधीक्षक से लेखक की स्वीकृति लेना सुनिश्चित करेंगे।
000
*****
(Release ID: 10982)