azadi ka amrit mahotsav

झज्जर - समाधान शिविर में डीआरओ ने सुनी आमजन की समस्याएं

-प्रशासनिक पारदर्शिता और जनता से सीधा संवाद बना समाधान शिविर की पहचान

Posted On: 23 Nov 2026 2:26PM
झज्जर, 23 नवंबर।
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशन तथा डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में सोमवार को जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डीआरओ मनबीर सिंह ने नागरिकों की शिकायतें सुनी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला स्तरीय शिविर में पहुंचे नागरिकों ने बिजली, जलापूर्ति, पेंशन, राजस्व रिकॉर्ड, सड़क मरम्मत, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर शिकायतें प्रस्तुत कीं। डीआरओ मनबीर सिंह ने प्रत्येक नागरिक की बात को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच सीधे संवाद की एक प्रभावी कड़ी स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से जन समस्याओं का त्वरित समाधान होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन शिकायतों का मौके पर समाधान संभव नहीं हो पाया, उन्हें समयबद्ध ढंग से निपटाया जाए और संबंधित विभागों को नियमित फॉलोअप करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर ट्रेफिक मैनेजर दीपक खत्री सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
---------
फोटो –झज्जर लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुनते हुए डीआरओ मनबीर सिंह।
---------

 

*****

 


(Release ID: 11027)