Citizen Resourses Information(CRID)
azadi ka amrit mahotsav

आधार सेवाओं को और अधिक सुगम व पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन सजग: उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा

-प्राप्त शिकायतों पर उपायुक्त ने लिया त्वरित संज्ञान, अधिकारियों को दिए समयबद्ध व स्थायी समाधान के कड़े निर्देश

Posted On: 23 Nov 2026 3:08PM


 आमजन को आधार कार्ड से जुड़ी सेवाएं सरल, त्वरित और सुचारू रूप से उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने जिलावासियों से आह्वान किया है कि वे आधार बनवाने, उसमें किसी भी प्रकार का अपडेट करवाने या अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के आधिकारिक माध्यमों और स्थानीय आधार सेवा केंद्र का अधिकतम लाभ उठाएं।  
उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि यू आई डी ए आई के क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ के निर्देशानुसार आमजन की सुविधा के लिए सभी महत्वपूर्ण संपर्क सूत्रों और व्यवस्थाओं को सार्वजनिक किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला  में नागरिकों को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ त्वरित सेवा देने के लिए समर्पित आधार सेवा केंद्र (एएसके ) कार्यरत है। यह केंद्र एससीओ  191, डिस्ट्रिक्ट शॉपिंग सेंटर, नजदीक एलआईसी ऑफिस एवं जिला न्यायालय में स्थित है, जहां नागरिक सुगमता से अपना आधार अपडेट करवा सकते हैं।  
- चंडीगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय जाने से पूर्व लें निःशुल्क ऑनलाइन टोकन:
उपायुक्त ने बताया कि यदि किसी नागरिक को जटिल आधार समस्या के समाधान या विशेष सेवाओं के लिए यू आई डी ए आई के क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ जाने की आवश्यकता पड़ती है, तो वहां जाने से पहले ऑनलाइन अपॉइंटमेंट टोकन लेना अनिवार्य है। इस टोकन प्रबंधन प्रणाली का उद्देश्य कार्यालय में अनावश्यक प्रतीक्षा समय को कम करना और कार्यों का व्यवस्थित निपटान सुनिश्चित करना है। नागरिक घर बैठे आधिकारिक पोर्टल सेवाडॉटयूआईडीएआईडॉटजीओवीडॉटइन पर जाकर अपना निःशुल्क  अपॉइंटमेंट टोकन जनरेट कर सकते हैं।  
बॉक्स -घर बैठे सहायता के लिए आधिकारिक संपर्क सूत्र:
डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि आधार से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी, मार्गदर्शन या शिकायत दर्ज करवाने के लिए नागरिक कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय घर बैठे ही यू आई डी ए आई के आधिकारिक हेल्पडेस्क के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1947 व आधिकारिक ईमेल आईडी हेल्प@यूआईडीएआईडॉटजीओवीडॉटइन का उपयोग कर सकते हैं

 

*****

 


(Release ID: 11028)