रेवाड़ी, 23 नवंबर।
एसडीएम रेवाड़ी दलबीर सिंह ने समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं को सुनते हुए कहा कि अधिकारी आमजन की शिकायतों का तत्परता से निदान करते हुए आमजन को राहत पहुंचाएं। डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम रेवाड़ी दलबीर सिंह ने आमजन की शिकायतें सुनी।
समाधान शिविर में रेवाड़ी से नांगल मूंदी, चैकी नंबर-2, कुमरोधा, मौतला, कहाडी रूट पर चलने वाली रोडवेज बस सेवा बंद होने की शिकायत पर एसडीएम ने हरियाणा राज्य परिवहन रेवाड़ी के महाप्रबंधक को इस रूट पर पुनः बस संचालित करने के निर्देश दिए। रेवाड़ी शहर के वार्ड नंबर-30 में सफाई कर्मचारी न होने की शिकायत पर एसडीएम ने नगर परिषद के अधिकारी को सफाई कर्मचारी भेजने व नियमित रूप से सफाई करवाने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि आमजन की शिकायतों का समाधान करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक सोमवार व वीरवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक कोई भी नागरिक अपनी समस्याएं रखकर उसका निवारण करवा सकता है।
इस अवसर पर सीटीएम जितेंद्र कुमार, डीएसपी संजीव सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
-----------
*****