मैकेनिकल रोड स्वीपिंग, वाटर स्प्रिंकलर व एंटी-स्मॉग गन का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी : उपायुक्त आयुष सिन्हा
- सीएक्यूएम सदस्य सचिव तरुण कुमार पिथोड़े ने उपायुक्तों के साथ की प्रदूषण नियंत्रण की समीक्षा
Posted On:
23 Nov 2026 5:04PM
फरीदाबाद, 23 नवंबर।
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के सदस्य सचिव तरुण कुमार पिथोड़े ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण एवं वर्ष 2027 की कार्ययोजना को लेकर उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक की एवं आवश्यक हिदायतें दी।
बैठक के बाद उपायुक्त आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदूषण नियंत्रण उपायों का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि खुले में कचरा एवं बायोमास जलाने की घटनाओं न हो। जिला के संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और सुबह की पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए।
आयुष सिन्हा कहा कि निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण, सीएंडडी वेस्ट के वैज्ञानिक निस्तारण तथा सड़कों से एकत्रित धूल एवं गाद के उचित निस्तारण के प्रबंध किए जाए। सभी सड़क स्वामित्व एजेंसियों द्वारा सडको की सफाई के लिए स्वीपिंग मशीनों, जल का छिड़काव और एंटी-स्मॉग गन का आवश्यकता के अनुसार प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
उपायुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि शहर के प्रदूषण हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष निगरानी अभियान चलाया जाए। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के सभी प्रबंध किए जाए। उन्होंने कहा कि अवैध पार्किंग पर कार्रवाई की जाए तथा पुराने एवं प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान तेज किया जाये। जिला में अब तक आयु पूर्ण कर चुके लगभग 2500 वाहनों की जब्त किया गया है तथा गत माह के दौरान ऐसे 600 वाहन जब्त किये गए है।
आयुष सिन्हा ने स्पष्ट किया कि प्रदूषण नियंत्रण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। कार्यों की समीक्षा केवल रिपोर्ट के आधार पर नहीं, बल्कि जन शिकायतों और धरातल पर दिखने वाले परिणामों के आधार पर भी की जाएगी। बैठक में एडीसी अंजलि श्रोत्रिया, आरटीओ सचिव मुनीश सहगल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
*****
(Release ID: 11051)