मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी सोच को साकार कर रहे समाधान शिविर : एडीसी अंजलि श्रोत्रिया
- जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर आयोजित किए गए समाधान शिविर
Posted On:
23 Nov 2026 5:05PM
फरीदाबाद, 23 नवंबर।
अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की जनकल्याणकारी सोच को साकार कर रहे है। इन शिविरों में एक छत के नीचे सभी विभागों से संबधित नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निदान किया जा रहा है।
अंजलि श्रोत्रिया स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याए सुन रही थी। उन्होंने समस्याए सुनने के दौरान मौके पर उपस्थित सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को इन समस्याओं के समयबद्ध उचित निपटारे के निर्देश दिए। अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि जिला प्रशासन का निरंतर प्रयास है कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि जिला मुख्यालय एवं उप मंडल मुख्यालयों पर हर सोमवार एवं वीरवार को प्रातः 10:00 से 12:00 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किये जा रहे है। इन शिविरों में संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी मौके पर उपस्थित रहकर नागरिको समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया पूर्ण कर रहे है। जिला प्रशासन द्वारा समाधान शिवरो में प्राप्त शिकायतो के निपटारे की निरंतर समीक्षा की जा रही है।
अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि नागरिकों को सरकार की योजनाओं और सेवाओँ का अविलम्ब लाभ प्रदान हो। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है, जिससे समस्याओं की वास्तविक स्थिति को समझने और उनके समाधान की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिल रही है। समाधान शिविर में नगर निगम जॉइंट कमिश्नर गजेंद्र सिंह सहित अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
*****
(Release ID: 11053)