azadi ka amrit mahotsav

डबवाली में एसडीएम योगेश दिलहोर ने सुनीं आमजन की शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Posted On: 23 Nov 2026 5:35PM

डबवाली, 23 नवंबर। डबवाली में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम योगेश दिलहोर ने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित और स्थायी समाधान करना है, ताकि नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ काम करते हुए पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निपटारे में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए।


 

*****

 


(Release ID: 11072)