School Education
प्रथम व द्वितीय श्रेणी के अधिकारी करेंगे स्कूलों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लेंगे जायजा: डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा
सीएस अनुराग रस्तोगी ने प्रदेश में स्कूलों के निरीक्षण को लेकर सभी उपायुक्तों की ली बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
Posted On:
24 Nov 2026 2:14PM
डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि जिला में स्थापित सभी सरकारी स्कूलों का प्रथम व द्वितीय श्रेणी के अधिकारी निरीक्षण करेंगे और व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। इसके लिए सभी अधिकारियों को स्कूल अलॉट कर दिए गए हैं। आगामी एक से दो सप्ताह में सभी स्कूलों का निरीक्षण करवा दिया जाएगा और उसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी जाएगी।डीसी आज यहां जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे। इससे पहले प्रदेश में स्कूलों के निरीक्षण को लेकर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीसी के माध्यम से जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने जिलों में तैनात प्रथम व द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों से स्कूलों का निरीक्षण करवाना सुनिश्चित करें। इस कार्य को गंभीरता से लें और कहीं पर भी लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने यह भी कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार सभी बार रूमों में महिला अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए अलग से शौचालय की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए जहां शौचालय नहीं हैं, वहां बनवाना सुनिश्चित करें और इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेजना सुनिश्चित करें।डीसी ने वीसी में बताया कि जिला में कुल 775 स्कूल स्थापित हैं जिन्हें प्रथम द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों को निरीक्षण के लिए आवंटित कर दिया गया है तथा अधिकारियों की इस विषय को लेकर मीटिंग भी ली गई है और उनको आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला के सभी स्कूलों का संबंधित अधिकारियों से निरीक्षण के उपरांत रिपोर्ट ली जाएगी।इस मौके पर एडीसी राहुल रईया, सीटीएम सुरेश कुमार मौजूद रहे।
*****
(Release ID: 11104)