Agriculture and farmer welfare
azadi ka amrit mahotsav

सुपर सीडर व स्ट्रॉ बेलर के लिए प्रतीक्षारत किसानों को भी मिलेगा अनुदान का लाभ:डॉ. गिरीश नागपाल

ड्रॉ में चयनित सभी प्रतीक्षारत किसानों को कृषि विभाग देगा 50 प्रतिशत अनुदान

Posted On: 23 Nov 2026 3:51PM
कुरुक्षेत्र 23 नवंबर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग उप कृषि निदेशक डॉ. गिरीश नागपाल ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कृषि विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 के दौरान व्यक्तिगत किसानों के लिए आरकेवीवाई योजना के फसल अवशेष प्रबंधन घटक के तहत स्ट्रॉ बेलर और सुपर सीडर मशीनों की खरीद पर 50 प्रतिशत अनुदान देने के लिए ऑनलाइन ड्रॉ के माध्यम से किसानों का चयन किया गया था। इस दौरान निर्धारित लक्ष्यों के 30 प्रतिशत किसानों की प्रतीक्षा सूची भी तैयार की गई थी।
डीडीए डा. गिरीश नागपाल ने कहा कि कृषि विभाग ने निर्णय लिया है कि ऑनलाइन ड्रॉ में चयनित सभी प्रतीक्षारत किसानों को भी अनुदान योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस निर्णय से उन किसानों को बड़ी राहत मिलेगी, जो प्रतीक्षा सूची में शामिल थे और अनुदान मिलने का इंतजार कर रहे थे। विभाग द्वारा दस्तावेजों की जांच के उपरांत ऑनलाइन परमिट जारी कर दिए गए है। किसान इन परमिट को 27 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है। मशीन खरीदने की अंतिम तिथि भी 27 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। किसानों को अधिकृत निर्माता अथवा डीलर से मशीन खरीदने के बाद बिल, ई-बिल और मशीन के फोटो संबंधित डीलर अथवा निर्माता के माध्यम से 30 नवंबर 2026 तक विभागीय पोर्टल पर अपलोड करवाने होंगे।
उन्होंने बताया कि परमिट, आवेदन की प्रिंट कॉपी, ट्रैक्टर की आरसी, फैमिली आईडी और पैन कार्ड की प्रतियां बिल के साथ सहायक कृषि अभियंता कुरुक्षेत्र के कार्यालय में जमा करवानी होंगी। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसान निर्धारित समय-सीमा के भीतर मशीन की खरीद और सभी आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी करना सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें योजना के तहत अनुदान का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए किसान उप कृषि निदेशक अथवा सहायक कृषि अभियंता कुरुक्षेत्र के कार्यालय में संपर्क कर सकते है।

 

*****

 


(Release ID: 11116)