पलवल में 6 दिसंबर को लगेगा मेगा रोजगार मेला : अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद
- मेगा रोजगार मेले में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर होंगे उपलब्ध
Posted On:
25 Nov 2026 7:12PM
पलवल, 25 नवंबर। युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से पलवल में आगामी 6 दिसंबर को मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने मेगा रोजगार मेले के सफल आयोजन के संबंध में बुधवार को संबंधित विभागों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेगा रोजगार मेले से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं।
अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोडक़र उनके आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोडऩे के लिए समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे उन्हें निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों में नौकरी पाने का अवसर मिल सके।
अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं से मेगा रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और अपना पंजीकरण करवाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार पाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे समय रहते पंजीकरण करवाएं और मेगा रोजगार मेले का लाभ उठाएं। बैठक में एसडीएम होडल बैलीना, एसडीएम हथीन हरिराम, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
000
*****
(Release ID: 11178)