Enviornment & climate Change
azadi ka amrit mahotsav

ट्रीटेड वेस्ट वाटर के प्रयोग, सरस्वती व ब्रह्मसरोवर की सफाई के लिए किया कमेटियों का गठन:विश्राम कुमार मीणा

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने पर्यावरण क्षतिपूर्ति निधि के समुचित उपयोग के लिए की बैठक की अध्यक्षता, नहरों के पुलों पर चैनल लगाने पर सहमति

Posted On: 27 Nov 2026 2:48PM

कुरुक्षेत्र, 27 नवंबर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि पर्यावरण क्षतिपूर्ति निधि के उपयोग से ट्रीटेड वेस्ट वाटर के प्रयोग, सरस्वती व ब्रह्मसरोवर की सफाई के लिए कमेटियों का गठन किया। जिला की सभी नहरों के पुल व सरस्वती के पुल पर चैनल लगाने पर भी सहमति बनी है। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने प्रस्ताव शीघ्र भेजें, ताकि पर्यावरण क्षतिपूर्ति निधि से स्वीकृत कार्यों को समय पर शुरू किया जा सके।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में पॉल्यूशन विभाग की एनवायर्नमेंट कंपनसेशन फंड (पर्यावरण क्षतिपूर्ति निधि) के प्रयोग को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में ट्रीटेड वेस्ट वाटर के समुचित प्रयोग पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी विभाग इस निधि के उपयोग के लिए नियमानुसार अपने प्रस्ताव तैयार कर भेजें। पर्यावरण क्षतिपूर्ति निधि का प्रयोग केवल पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और जल स्रोतों की शुद्धता के कार्यों के लिए ही किया जाएगा। इस निधि का किसी अन्य कार्य में उपयोग नहीं होगा। उन्होंने बैठक में ट्रीटेड वेस्ट वाटर के समुचित प्रयोग पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया, जिसमें एक्सईएन एचएसवीपी, एक्सईएन जन स्वास्थ्य विभाग और एक्सईएन नगर परिषद को शामिल किया गया है। यह कमेटी शहर में उपचारित अपशिष्ट जल के पुन: उपयोग, सिंचाई, हरियाली व अन्य कार्यों में उपयोग की संभावनाओं पर रिपोर्ट तैयार करेगी।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि ब्रह्मसरोवर व सरस्वती केवल जल स्रोत नहीं, बल्कि कुरुक्षेत्र की आस्था व पहचान हैं। इनकी सफाई के लिए अस्थाई व्यवस्था नहीं, बल्कि स्थाई प्रबंध किया जाएगा। इसके लिए सफाई व रखरखाव के लिए एक अलग कमेटी का गठन किया गया, जो नियमित सफाई, कचरा प्रबंधन और निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करेगी। बैठक में गांवों के तालाबों के सुधार व सौंदर्यीकरण पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि गांवों के तालाबों को पुनर्जीवित किया जाए, ताकि भूजल स्तर में सुधार हो और ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। बैठक में सरस्वती व जिले की अन्य नहरों के पुलों पर चैनल लगाए जाने पर भी सहमति बनी। इससे नहरों में कचरा गिरने से रोका जा सकेगा और जल प्रदूषण पर नियंत्रण होगा। इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त पंकज सेतिया, सरस्वती हेरिटेज बोर्ड सीईओ कुमार सुप्रवीन, सीटीएम आशीष कुमार, कृषि उप निदेशक डॉ. गिरीश नागपाल, डीडीपीओ विकास, एक्सईएन मुनीश बब्बर, पॉल्यूशन एसडीओ हार्दिक सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।


 

*****

 


(Release ID: 11292)