कुरूक्षेत्र, 3 मई। किसान संघ के जिला अध्यक्ष दीपक ने कहा कि देश के विकास के लिए प्रत्येक नागरिक का स्वस्थ रहना जरूरी है। इसके लिए मनुष्य के लिए साइकिल को अपनी दिनचर्या में अपनाना होगा।
किसान संघ के जिला अध्यक्ष दीपक भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ रविवार को आयोजित साइक्लोथॉन कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस से पहले किसान संघ के जिला अध्यक्ष दीपक, जिला महामंत्री महेंद्र फूल कुमार बारना सुबे सिंह, सेवानिवृत्त साई चीफ हॉकी कोच गुरविंद्र सिंह, सेवानिवृत्त डीएसओ यशवीर सिंह, हॉकी कोच नरेंद्र ठाकुर, समाजसेवी नरेश सैनी, विनोद कुमार ने साइक्लोथॉन को हरी झंडी देकर रवाना किया। इस साइक्लोथॉन के प्रतिभागियों ने कई किलोमीटर साइकिल चलाई।
उन्होंने कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण सोनीपत के क्षेत्रीय निदेशिका रीतू पथीक के आदेशानुसार व सहायक निदेशक विजय मनचंदा के मार्गदर्शन में किसानों व युवाओं को शामिल कर साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। इस साइक्लोथॉन का आयोजन करते हुए एक साल से ज़्यादा समय हो चुका है। इस लक्ष्य है कि लोगों को फिट रहने के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि साई की तरफ से निकाली जा रहीं साइक्लोथॉन में हर वर्ग के लोगों को शामिल किया गया है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।
इस मौके पर सेवानिवृत्त हॉकी चीफ कोच गुरविंद्र सिंह, हॉकी कोच नरेंद्र ठाकुर, हॉकी कोच सोहन लाल, समाजसेवी विनोद गर्ग, वीरभान सिंह, नरेश सैनी, विक्रम आदि मौजूद रहे।
*****