Fire And emergency services
azadi ka amrit mahotsav

बाढ़ जैसी आपदा में आमजन का बचाव और खुद की रक्षा करना का दिया जाएगा प्रशिक्षण : विवेक आर्य

-अंबाला मंडल आयुक्त संजीव वर्मा करेंगे 6 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन -राजस्व एवं आपदा प्रबंध विभाग द्वारा ब्रह्मसरोवर पर 4 मई से 9 मई तक लगाया जाएगा बाढ़ प्रशिक्षण शिविर

Posted On: 03 May 2026 4:27PM

कुरुक्षेत्र, 3 मई। अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने कहा कि ब्रह्मसरोवर पर 6 दिवसीय प्रदेश स्तरीय बाढ़ राहत प्रशिक्षण शिविर में आमजन का बचाव और खुद की रक्षा करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। आपदा के समय ध्यान रखने योग्य सभी बातों को विस्तार से समझाया और दिखाया जाएगा। राजस्व एवं आपदा प्रबंध विभाग द्वारा ब्रह्मसरोवर पर 4 मई से 9 मई तक बाढ़ प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर में करीब 150 प्रशिक्षणार्थी एवं इंस्ट्रक्टरर्स हिस्सा लेंगे। इस शिविर का उद्घाटन अंबाला मंडल के आयुक्त संजीव वर्मा करेंगे।
अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने कहा कि आपदा के समय अनजान व्यक्ति की जान को बचाने के उद्देश्य से ही प्रशिक्षण लेना चाहिए। यह प्रशिक्षण शिविर कर्मचारियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि यहां से प्रशिक्षण ग्रहण करने के उपरांत कहीं पर भी आने वाली आपदा में किसी की जान को बचाया जा सकता है। ब्रह्मसरोवर पर 4 मई से शुरू होने वाले प्रशिक्षण शिविर की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग प्रशिक्षण स्थल व प्रशिक्षुओं की सुरक्षा, उद्घाटन व समापन समारोह पर सुरक्षा व यातायात प्रबंध किया जाना है। ब्रह्मसरोवर प्रशासन द्वारा परिसर की साफ-सफाई, शौचालय की  उचित व्यवस्था की जा चुकी है। इस दौरान प्रशिक्षुओं के लिए एंबुलेंस व डॉक्टरों की टीम मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में कश्तियां, ओबीएम, लाइफ जैकेट, चप्पू-कुंडे व ओबीएम स्टैंड सहित बाढ़ राहत सामग्री उपलब्ध करवाई जा चुकी है। इस शिविर में जिला परिषद, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग और डीआरडीए विभाग के चयनित कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।


 

*****

 


(Release ID: 1278)