कुरुक्षेत्र, 6 मई। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणाने कहा कि जिले के किसानों के खातों में गेहूं खरीद के 1237 करोड़ 9 लाख 83 हजार 363 रुपए 5 मई तक भेजे जा चुके हैं। सरकार के निर्देशानुसार उठान के 48 घंटे में किसानों के खाते में पेमेंट भेजी जा रही है। उठान के अनुसार 96 प्रतिशत गेहूं का पैसा किसानों के खाते में पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि जिले की अनाज मंडियों में फूड सप्लाई एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड व हरियाणा वेयरहाउस द्वारा खरीद की जा रही है। अब तक जिले में 518186 एमटी गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इसमें से 495785 एमटी गेहूं की लिफ्ट हो चुकी है। लिफ्ट के साथ-साथ किसानों के खातों में गेहूं खरीद का पैसा 1237 करोड़ 9 लाख 83 हजार 363 रुपए भेजा जा रहा है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि फूड सप्लाई एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 351771 एमटी गेहूं की खरीद की गई है, इसमें से 333134 एमटी गेहूं की लिफ्ट की जा चुकी है और 831 करोड़ 97 लाख, 23 हजार 288 रुपए किसानों को भेजे जा चुके हैं। हैफेड द्वारा 154365 एमटी गेहूं की खरीद की गई है, इसमें से 151354 एमटी गेहूं की लिफ्ट की जा चुकी है और 376 करोड़ 78 लाख 9 हजार 403 रुपए किसानों को भेजे जा चुके हैं। इसी तरह हरियाणा वेयर हाउस 12050 एमटी गेहूं की खरीद की गई है, इसमें से 11297 एमटी गेहूं की लिफ्ट की जा चुकी है और 28 करोड़ 34 लाख 50 हजार 672 रुपए किसानों को भेजे जा चुके हैं
*****