Haryana State Legal Services Authority(HSLSA)
azadi ka amrit mahotsav

डीएलएसए द्वारा विभिन्न गांवों में स्थापित किए गए लीगल सर्विसेज क्लीनिक:नीतिका भारद्वाज

Posted On: 07 May 2026 3:42PM

कुरुक्षेत्र, 7 मई।   जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज के दिशानिर्देशानुसार कुरुक्षेत्र के विभिन्न गांवों में लीगल सर्विसेज क्लीनिक स्थापित किए गए हैं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इन क्लीनिकों में ब्लॉक लाडवा के गांव मेहरा में लक्ष्मण चौपाल, थानेसर ब्लॉक के गांव फतुहपुर के कम्युनिटी सेंटर में, ब्लॉक इस्माइलाबाद के गांव झांसा के सरपंच कार्यालय में, ब्लॉक बाबैन के गांव बेरथला के ग्राम सचिवालय में, पिपली ब्लॉक के गांव बिहोली के ग्राम सचिवालय में, ब्लॉक लाडवा के गांव गुढ़ा के पंचायत घर में, थानोसर ब्लॉक के गांव धुराला के राजीव गांधी सेवा केंद्र में तथा गांव ज्योतिसर के सरपंच कार्यालय में , शाहबाद के गांव शरीफगढ़ के पंचायत घर में लीगल सर्विसेज क्लीनिक संचालित हैं।
उन्होंने कहा कि इन क्लीनिकों में प्रत्येक बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरा लीगल वॉलंटियर्स द्वारा आसपास के गांवों में आमजन को नालसा , हालसा की विभिन्न योजनाओं, अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली नि:शुल्क कानूनी सहायता , नालसा हैल्पलाईन नंबर 15100, व लीगल सर्विसेज क्लीनिक के बारे में जानकारी दी जाती है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक रविवार को दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक पैनल अधिवक्ता इन निर्धारित स्थानों पर बैठकर ग्रामीणों को कानूनी परामर्श एवं आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं।
उन्होंन कहा कि  यदि किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की कानूनी जानकारी या सहायता की आवश्यकता हो, तो वह प्रत्येक रविवार को इन लीगल सर्विसेज क्लीनिकों में उपस्थित पैनल अधिवक्ताओं एवं पीएलवीज से संपर्क कर सकता है।


 

*****

 


(Release ID: 1303)