Elections
azadi ka amrit mahotsav

हरियाणा में नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर 10 मई को वेतन सहित अवकाश

संबंधित क्षेत्रों में पंजीकृत मतदाताओं के लिए रहेगा अवकाश

Posted On: 07 May 2026 6:35PM

चंडीगढ़, 7 मई- हरियाणा सरकार ने 10 मई, 2026 (रविवार) को नगर निकायों के आम चुनाव के मद्देनजर संबंधित क्षेत्रों में पंजीकृत मतदाताओं के लिए वेतन सहित अवकाश घोषित किया है।

 

मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की गई है।

 

अधिसूचना के अनुसार अंबालापंचकूला और सोनीपत नगर निगमों में मेयर तथा सभी वार्डों के पार्षदों के चुनावरेवाड़ी नगर परिषद में अध्यक्ष और पार्षदों के चुनाव तथा रोहतक जिले की सांपलारेवाड़ी जिले की धारूहेड़ा और हिसार जिले की उकलाना नगर पालिकाओं में अध्यक्ष एवं पार्षदों के चुनाव के लिए 10 मई को मतदान होगा।

 

इसके अतिरिक्त छह रिक्त वार्डों में उपचुनाव भी आयोजित किए जाएंगे। इनमें नगर परिषद टोहाना (फतेहाबाद) का वार्ड संख्या 17, नगर परिषद झज्जर का वार्ड संख्या 13, नगर पालिका राजौंद (कैथल) का वार्ड संख्या 11, नगर पालिका तरावड़ी (करनाल) का वार्ड संख्या 08, नगर पालिका कनीना (महेंद्रगढ़) का वार्ड संख्या 14 तथा नगर पालिका सढौरा (यमुनानगर) का वार्ड संख्या 09 शामिल हैं।

 

जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135-बी के तहत राज्य सरकार के उन कर्मचारियोंजो उपरोक्त क्षेत्रों के पंजीकृत मतदाता हैंके लिए हरियाणा सरकार के सभी कार्यालयोंबोर्डोंनिगमों तथा शैक्षणिक संस्थानों में वेतन सहित अवकाश रहेगाताकि वे मतदान कर सकें।

 

इसके साथ ही हरियाणा में स्थित कारखानोंदुकानों और निजी प्रतिष्ठानों में कार्यरत ऐसे कर्मचारी/श्रमिकजो उक्त क्षेत्रों के पंजीकृत मतदाता हैंउन्हें भी मतदान करने के लिए वेतन सहित अवकाश प्रदान किया जाएगा।

क्रमांक- 2026

 

*****

 


(Release ID: 1314)