azadi ka amrit mahotsav

पलवल में बृज 84 कोस परिक्रमा लगाने वाले यात्रियों का होना चाहिए पूरा आतिथ्य सत्कार : उपायुक्त

-उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बृज 84 कोस परिक्रमा बारे बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

-कहा, यात्रियों के लिए हर पांच किलोमीटर पर हो आरओ वाटर सिस्टम और एंबुलेंस की व्यवस्था

-परिक्रमा मार्ग में यात्रियों को नहीं आनी चाहिए कोई परेशानी, पूरी तरह सुरक्षित और सुगम हो यात्रा, बोले उपायुक्त डा. वशिष्ठ

Posted On: 07 May 2026 7:25PM
PrintRelease पलवल, 7 मई। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार पलवल में बृज 84 कोस परिक्रमा लगाने वाले यात्रियों का आतिथ्य सत्कार होना चाहिए ताकि यात्रीगण बृज नगरी पलवल से अच्छे अनुभव और यादें लेकर जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पलवल क्षेत्र में बृज 84 कोस परिक्रमा लगाने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी और असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे शनिवार 9 मई को परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण करेंगे तब तक सभी आवश्यक प्रबंध और व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लीं जाए।
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ बृहस्पतिवार को बृज 84 कोस परिक्रमा के मद्देनजर अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने बताया कि बृज 84 कोस परिक्रमा में पलवल जिला के गांव डाढका, सौंध, बंचारी, डकोरा, मर्रोली, खाम्बी, लिखी, हसनपुर आदि आते हैं तथा इन गांवों में यात्रियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाए और उनका सभी गावों में अच्छा आतिथ्य सत्कार होना चाहिए। का दौरा किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिक्रमा मार्ग में प्रत्येक पांच किलोमीटर पर स्वच्छ और मीठे पेयजल की व्यवस्था व्यवस्था सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन को परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह वाटर कैंपर और शौचालय की व्यवस्था करवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांवों में दिन में दो बार स्वच्छ पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को हर पांच किलोमीटर के अंतराल पर एंबुलेंस सहित आवश्यक चिकित्सा सुविधा शिविर लगवाने, हायपोथर्मिया, हीट वेव-हीट स्ट्रोक के उपचार के लिए डॉक्टरों को प्रशिक्षित करने सहित पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए।
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने परिक्रमा मार्ग पर यात्रियों के लिए ठहरने, बिजली, पेयजल, बिजली की ढीली तारों को ठीक करवाने, साफ-सफाई तथा प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य समुचित व्यवस्थाएं करवाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों की छोटी-छोटी जरूरतों का पूरा ख्याल रखा जाए ताकि उन्हें कोई परेशानी न आए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिक्रमा मार्ग में कहीं भी अतिक्रमण नहीं होना चाहिए ताकि यात्रियों को चलने में कठिनाई न आए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर बिजली के ट्रांसफार्मर बदलने की आवश्यकता है वहां नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएं। परिक्रमा लगाने वाले श्रद्धालुओं के विश्राम करने के शिविरों में बिजली, पानी, शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।
बैठक में सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, एसडीएम बलीना, डीएसपी सुरेश भड़ाना, डीआरओ बलराज सिंह दांगी, सीएमओ डा. सतिंदर वशिष्ठ सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

*****

 


(Release ID: 1321)