Industries and comerce
azadi ka amrit mahotsav

सरकारी जमीन, जोहड़ों को दो महीने के भीतर कब्जा मुक्त करें- राव नरबीर सिंह

- मानेसर निगम क्षेत्र में सोसाइटियों के लिए जल्द से जल्द शमशान घाट के लिए भूमि चिन्हित करें

- सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ युद्धस्तर पर चलाएं अभियान

- निगम क्षेत्र में चल रहे अवैध आरएमसी प्लांट को बंद किया जाए

- मानेसर निगम क्षेत्र में करीब 17 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया

Posted On: 08 May 2026 6:42PM

चंडीगढ़, 8 मईहरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने शुक्रवार को मानेसर नगर निगम कार्यालय में एनएचएआईएचएसआईआईडीसीएचएसवीपीडीएचबीवीएनप्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और निगम अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की। नगर निगम की ओर से करवाए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा ली। विभिन्न विभागों को तालमेल करके जनहित के कामों को प्राथमिकता से करने के दिशा-निर्देश दिए। नगर निगम मानेसर की ओर से करवाए जा रहे करीब 17 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया।

 

वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नगर निगम क्षेत्र में सरकारी भूमिजोहड़ों और गांव के मुख्य मार्गों को अगले दो महीने के भीतर कब्जा मुक्त करें। जोहड़ों का जीर्णोद्धार करके एसटीपी के पानी से भरकर वाटर रिचार्ज किया जाए। इसके अलावा उन्होंने एचएसवीपी के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मानेसर क्षेत्र में सोसाइटियों के अलग से शमशान घाट के लिए भूमि चिन्हित की जाए। इस पर अधिकारियों द्वारा अवगत करवाया गया कि सेक्टर-85 में भूमि चिन्हित कर ली गई है। निगम अधिकारियों ने राव नरबीर सिंह को अवगत करवाते हुए कहा कि गांव गढ़ीहरसरू में नहरी पानी उपलब्ध करवा दिया गया है। अन्य गांवों में पानी की व्यवस्था के लिए जीएमडीए के साथ तालमेल किया जा रहा है। गांव भांगरौला में यूजीटी बनाया जाएगा। इस यूजीटी से गांव बांस कुसलाबांस हरियाढाणाकासनखोह और मानेसर को भी पानी सप्लाई किया जाएगा।

 

इसके अलावा बसई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से नहरी पानी की सप्लाई की दिशा में भी काम किया जा रहा है। गांव नखड़ौला में 3 एमएलडी का एसटीपी बनाया जा रहा है। इस एसटीपी के निर्माण के बाद गांव नखड़ौला में रामपुरा में जलभराव नहीं होगा।  गांव नैनवालकासननौरंगपुरभांगरौला और झुंड सराय में 3-3 एमएलडी के एसटीपी बनाए जाएंगें। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एसटीपी के निर्माण से पहले गांवों में सीवर की लाइन न डालें। गांव शिकोहपुर में भी आबादी के मुताबिक एसटीपी का निर्माण करवाया जाए।

 

नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने सफाई व्यवस्था की जानकारी देते हुए राव नरबीर सिंह को बताया कि घरों से कूड़ा उठाने के लिए एजेंसी को काम सौंप दिया गया है। निगम क्षेत्र के एक लाख 10 हजार घरों से एजेंसी कूड़ा उठाने का काम कर रही है। सभी घरों के बाहर क्यूआर कोड और आरएफआईडी टैग लगाए गए हैं। इस पूरे काम की ऑनलाइन मॉनिटरिंग हो रही है। एसडब्ल्यूएम पोर्टल पर एकत्रित डाटा के अनुसार की एजेंसी को बिलों का भुगतान किया जाएगा। आयुक्त ने बताया कि निगम क्षेत्र में पुलिस के साथ निरीक्षण करके सड़कों पर बेहतर गुणवत्ता के सीसीटीवी लगाए जाएंगे। निगम द्वारा एक माॅडल रोड़ के निर्माण का काम चल रहा है। इस रोड़ पर सीसीटीवीफैंसी लाइटेंएक्यूआई मीटरस्मार्ट डिस्पलेईवी चार्जिंग प्वाइंट्स और स्पीकर लगाए जाएंगे। बैठक में मौजूद सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव ने मंत्री राव नरबीर सिंह को अवगत करवाया कि निगम की ओर से गांवों में ट्यूबवैल लगा दिए गए हैंलेकिन सही तालमेल के कारण डीएचबीवीएन की ओर से बिजली के कनेक्शन जारी नहीं किए गए है। मंत्री ने डीएचबीवीएन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली के कनेक्शन जल्द ही जारी किए जाएं। इसके अलावा राव नरबीर सिंह ने डीटीपी को निर्देश दिए कि अगले दो महीनों में निगम की सभी सरकारी जमीनजोहड़ों और गांवों के मुख्य रास्तों को अतिक्रमण मुक्त करें। जोहड़ों को कब्जा मुक्त करवाकर एसटीपी का ट्रीटेड पानी से भरें ताकि भूमिगत जल स्तर में सुधार हो। उन्होंने कहा कि मानसून से पहले सभी रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट की सफाई कराएं। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि निगम क्षेत्र जिन कामों को करने में परेशानी आ रही है,उन कामों की सूची तैयार करेंजिन्हें सीएसआर के द्वारा करवाया जाएगा। 

 

17 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास

 

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने शुक्रवार को निगम क्षेत्र में नगर निगम मानेसर की ओर से करवाए जा रहे 17 करोड़ रुपये के 10 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इन विकास कार्यों में वार्ड-में हयातपुर स्थित किडजी स्कूल से नवादा में नयारा पेट्रोल पंप तक पीडब्ल्यूडी रोड के बचे हुए कामवार्ड -में ही गांव बामड़ौली में सड़क निर्माणवार्ड-पटौदी रोड़ से गांव झुंड सराय तक रोड़ का निर्माणवार्ड-3,4,5,6,7 के हयातपुर से ढाणा को जोड़ने वाली सड़क के आरओडब्ल्यू वर्कवार्ड-में पानी की लाइन बिछानेगांव वजीरपुर में पानी की लाइन डालनेवार्ड-6,7 गांव भांगरौला से बांस रोड़ के आरओडब्ल्यू वर्कसवार्ड-के गांव गढ़ी में परीना सोसाइटी से पीएचसी गढ़ी तक कंक्रीट ब्लाक्स लगानेवार्ड-17 के गांव शिकोहपुर से एनएच 48 तक सड़क निर्माण और वार्ड- 4 में पृथ्वीराज चैहान चैकबस स्टैंड वाली गली में ड्रेन और इंटरलाॅकिंग टाइल्स लगाने का काम शामिल है।

 

इस अवसर पर मेयर डॉ इंद्रजीत कौर यादवनगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंहमानेसर के एसडीएम दर्शन यादवसंयुक्त आयुक्त पुनीत कुमारलोकेश यादवउप-निगम आयुक्त अपूर्व चौधरीडीटीपी राजेंद्र शर्मासीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादवडिप्टी मेयर रीमा चौहाननगर निगम वार्ड के सभी पार्षद सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

क्रमांक -2026

 

*****

 


(Release ID: 1348)