आईएएस अधिकारी प्रशांत पंवार की केन्द्र सरकार में प्रतिनियुक्ति
कोयला मंत्रालय में बने उप सचिव
Posted On:
08 May 2026 4:29PM
चंडीगढ़, 8 मई-हरियाणा सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी श्री प्रशांत पंवार की सेवाएं केन्द्र सरकार को सौंप दी हैं। 2015 बैच के श्री पंवार को केन्द्रीय कोयला मंत्रालय में उप सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।
श्री प्रशांत पंवार वर्तमान में सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त वे राज्य सरकार में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के मिशन निदेशक, हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा नागरिक संसाधन सूचना विभाग (क्रिड) के विशेष सचिव का दायित्व भी संभाल रहे थे।
क्रमांक-2026
*****
(Release ID: 1374)