रेवाड़ी-विभागाध्यक्ष समाधान शिविर की लंबित शिकायतों का शीघ्र करें समाधान : डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने की समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों की समीक्षा
Posted On:
08 May 2026 6:49PM
रेवाड़ी, 08 मई।
डीसी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आने वाली सभी लंबित शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, इसके साथ ही शिकायतों का समाधान होने उपरांत पोर्टल पर एटीआर अवश्य अपलोड करें।
डीसी अभिषेक मीणा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों की समीक्षा बैठक में सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए। बैठक से पहले हरियाणा सामाजिक न्याय अधिकारिता एवं कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव जी. अनुपमा ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जरूरी दिशा निर्देश दिए।
डीसी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन विभागों की शिकायतें लंबित हैं उनका शीघ्र समाधान करें। समाधान शिविर में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को अधिकारी अच्छे से जांच करके समाधान करें और इसकी रिपोर्ट भी भिजवाएं। उन्होंने कहा कि लंबित शिकायतों को जल्द से जल्द समाधान करके पूर्ण एटीआर के साथ पोर्टल पर भी अपडेट करें। अधिकारी हर शिकायत को गंभीरता से लेकर जल्द से जल्द उनका निवारण सुनिश्चित करें। इसके अलावा अधिकारी समाधान शिविर के पोर्टल की निरंतर मॉनिटरिंग करते हुए अपने-अपने विभागों से संबंधित शिकायतों का समय सीमा में निवारण करें ताकि आमजन को सुविधा का लाभ मिल सके। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता से निदान करवाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर सीटीएम जितेंद्र कुमार सहित विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
----------------
*****
(Release ID: 1378)