azadi ka amrit mahotsav

रेवाड़ी-जिला प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध :डीसी

नप रेवाड़ी और नपा धारूहेड़ा आम चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों की हुई रेंडमाइजेशन*

Posted On: 08 May 2026 6:59PM


जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने पोलिंग बूथों का जायजा लेकर जांची व्यवस्थाएं

रेवाड़ी, 08 मई।
 डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में नगर परिषद रेवाड़ी और नगर पालिका धारूहेड़ा आम चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों की ड्यूटी लगाने के लिए फाइनल रेंडमाइजेशन प्रक्रिया की गई। वहीं डीसी अभिषेक मीणा ने 10 मई को होने वाले नगर निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव के दृष्टिगत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि राज्य चुनाव आयोग के दिशा निर्देशानुसार सॉफ्टवेयर के माध्यम से पोलिंग पार्टियों की ड्यूटी लगाई जाती है। इस दौरान कंप्यूटर अपने आप ड्यूटी तय करता है इसमें कोई मानवीय दखल नहीं होता है। उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पूरी पारदर्शिता से चुनाव करवाने को लेकर प्रशासन द्वारा समस्त तैयारियां और व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। मतदान केंद्रों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। वहीं मतदान केंद्रों पर मतदाता के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं करवाई गई हैं। उन्होंने शांतिपूर्वक और निष्पक्षता से चुनाव करवाने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी नगर परिषद रेवाड़ी एवं एडीसी राहुल मोदी, सामान्य पर्यवेक्षक नगर परिषद रेवाड़ी जगनिवास, सामान्य पर्यवेक्षक नगर पालिका धारूहेड़ा तरुण कुमार पावरियां, सीटीएम जितेंद्र कुमार और नायब तहसीलदार चुनाव अजय कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
--------

 

*****

 


(Release ID: 1380)