Urban Local Bodies
azadi ka amrit mahotsav

आग लगाने वालों के काटे जाएंगे चालान : ईओ

अधिकारियों की मीटिंग में कार्यकारी अधिकारी ने दिए आदेश, गर्मी के मौसम में आग लगाने की घटनाओं पर लिया संज्ञान, मीठे पानी की छबील लगाने वाले यूज करें कांच, कागज, स्टील के गिलास व डस्टबीन

Posted On: 19 May 2026 4:31PM

कुरुक्षेत्र, 19 मई। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ईओ राजेश कुमार ने सफाई शाखा के अधिकारियों व सुपरवाईजर की मीटिंग लेते हुए उन्हें आदेश दिए कि यदि कोई आग लगाता हुआ मिले तो तुरंत उसका चालान किया जाए और यदि कहीं आग लगी दिखाई दे तो उसे बुझाए या फायर बिग्रेड की मदद लें।
उन्होंने कहा कि गर्मी होने के कारण आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। ऐसे में आग से जहरीली गैस निकलती हैं, जो हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है और कई बीमारियों का कारण बनती हैं। वहीं प्लास्टिक व पॉलीथिन जलाने और भी ज्यादा खतरनाक सिद्ध होता है। आग लगाने के बाद जो अवशेष रह जाते हैं, जिसमें राख और रसायन मिट्टी जमीन की तो उपजाऊ शक्ति खत्म करते हैं और भूजल को भी दूषित करते हैं। ऐसे में हम सभी की जिम्मेवारी बनती है कि किसी भी कूडे कचरे या अन्य वस्तुओं में आग न लगाए।
उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए अब गर्मी में लोगों के द्वारा मीठे पानी की छबील लगाई जाएगी और उस दौरान प्लास्टिक के गिलास में पानी पिलाया जाता है, लेकिन देखने में आया है कि आयोजनकर्ताओं के द्वारा डस्टबीन नहीं रखा जाता और प्लास्टिक के गिलास सडक़ पर गिरे हुए दिखाई देेेते हैं। इससे जहां सडक़ पर गंदगी दिखाई देती हैं। वहीं वाहन चालकों के भी गिरकर चोटिल होने का डर बना रहता है। ऐसे में जो लोग छबील लगाए वह डस्टबीन जरूर रखे और प्लास्टिक के गिलास प्रयोग न करके स्टील, कागज या कांच के गिलास का प्रयोग करें। ऐसा न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में जाएगी जिसमें जुर्माना लगाया जाना भी शामिल है। इसलिए सभी सफाई के प्रति अपनी जिम्मेवारी समझे।
इस अवसर पर सफाई निरीक्षक प्रदीप कुमार, सुपरवाईजर अनूप सिंह, राजेश, विशाल, आईईसी एक्सपर्ट वीरेंद्र भारद्वाज, नवनीत सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


 

*****

 


(Release ID: 1783)