Women and Child Development
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान देने वाले बच्चों को किया जाएगा पुरस्कृत

Posted On: 19 May 2026 4:39PM


चंडीगढ़ , 19 मई -  केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वर्ष-2026  के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के तहत नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसका  उद्देश्य उन बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करना है, जिन्होंने कम उम्र में विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां हासिल की हैं और समाज के लिए प्रेरणा बने हैं।

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि इस पुरस्कार के लिए छह प्रमुख श्रेणियां निर्धारित की गई हैं, जिनमें बहादुरी, समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी शामिल हैं। इस पुरस्कार के लिए वे सभी बच्चे आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने इन क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किया हो और जो 31 जुलाई,2026 तक 18 वर्ष से कम आयु के हों। नामांकन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और आवेदन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल  (https://awards.gov.in) के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।  आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई,2026 निर्धारित की गई है।

क्रमांक - 2026

सुमन

 

*****

 


(Release ID: 1791)