azadi ka amrit mahotsav

अधिकारी समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से सुनकर करवाएं समाधान : नगराधीश

- नगराधीश प्रीति रावत ने समाधान शिविर में की जन शिकायतों की सुनवाई

Posted On: 19 May 2026 6:40PM
PrintRelease पलवल, 18 मई।
नगराधीश प्रीति रावत ने सोमवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुनते हुए समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे नागरिकों की शिकायतों का गंभीरता के साथ प्राथमिक आधार पर निवारण करें ताकि नागरिकों को अपनी शिकायत के समाधान के लिए बार-बार समाधान शिविर में न आना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

नगराधीश प्रीति रावत ने कहा कि समाधान शिविरों का मुख्य लक्ष्य जनता को राहत देना है। यदि कोई व्यक्ति शिकायत लेकर आता है तो संबंधित विभाग के अधिकारी उसी समय पूरी गंभीरता से मामले की जांच करें और यथासंभव उसी दिन समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आने वाली प्रत्येक शिकायत का रिकॉर्ड डिजिटल रूप से दर्ज किया जाए ताकि उसकी प्रगति की निगरानी आसानी से की जा सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को समाधान शिविर से संबंधित लंबित शिकायतों का तत्काल प्रभाव से निवारण करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
000

 

*****

 


(Release ID: 1806)