CM Press Release
azadi ka amrit mahotsav

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय राकेश खुल्लर को दी श्रद्धांजलि

Posted On: 19 May 2026 7:56PM

चंडीगढ़, 19 मई - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय श्री राकेश खुल्लर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। स्वर्गीय श्री राकेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर के बड़े भाई थे।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज स्वर्गीय श्री राकेश खुल्लर के अंतिम संस्कार में पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिवारजनों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
क्रमांक 2026

 

*****

 


(Release ID: 1815)