श्रीमद्भगवद गीता हमें सिखाती है जीवन जीने की कला- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
Posted On:
19 May 2026 7:48PM
चंडीगढ़, 19 मई- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि श्रीमद्भगवद गीता हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। हमारे शास्त्रों में सनातन धर्म, ज्ञान, सभ्यता और भाई-चारे का वर्णन है। इसके साथ-साथ इसमें यह भी बताया गया कि हमें क्रोध नहीं करना है, हिंसा नहीं करनी है। शास्त्र हमारे जीवन का अभिन्न अंग भी हैं।
मंत्री आज अंबाला में जगाधरी रोड पर गीता गोपाल चौक के पुर्ननिर्माण कार्य के अनावरण के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने एक संस्था द्वारा जनहित के लिए उपलब्ध करवाई गई दो एम्बुलेंस को भी जनता को समर्पित किया।
ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि हमें नाकारात्मक को छोडक़र सकारात्मकता की ओर बढऩा हैं। किसी की भी आलोचना एवं नाकारात्मकता करना आसान बात है और ये संस्थाएं ही सिखाती है कि हमें सकारात्मकता विचारों से कैसे जुडऩा है।
उन्होंने कहा कि देश में धार्मिक ज्ञान का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने के लिए आंदोलन करना चाहिए। वाद्य यंत्रों के साथ अपने धर्म का प्रचार प्रसार करना हैं। भजन गाने से काफी सुख मिलता है।
उन्होंने कहा कि नशा करने वालों व गलत कार्य करने वालों को यदि साकारात्मक काम की ओर लगाया जाए तो निस्देह वे ऐसी बुराई से बाहर आ सकेंगे और साकारात्मक विचारों से जुडकऱ अपने जीवन को जी सकेगें।
इस मौके पर एसडीएम कनिका गोयल, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
क्रमांक-2026
*****
(Release ID: 1822)