azadi ka amrit mahotsav

पूर्व छात्र मिलन समारोह में ऊर्जा मंत्री ने साझा किए कॉलेज के दिन

Posted On: 24 May 2026 8:33PM

चंडीगढ़, 24 मई-  हरियाणा के ऊर्जा श्री अनिल विज ने सनातन धर्म कॉलेज, अंबाला छावनी में पूर्व छात्र मिलन समारोह 2026 में शिरकत की और पुरानी यादों को ताज़ा  किया। इस अवसर पर श्री अनिल विज ने कार्यक्रम के आयोजन कमेटी को अपने स्वैच्छिक कोष से दस लाख की राशि प्रदान की।

 

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि कालेज में बिताए वो दिन, जो शिक्षा प्राप्त की होती है, जो दोस्त होते हैं, जो शिक्षक होते है, यह जो कालेज है वह सपनों का बाजार है, यहां पर जब कोई बच्चा अपना दाखिला कराने के लिए आता है तो उसके मन में कई तरह के विचार होते हैं। कोई डाक्टर, कोई इंजीनियर, कोई अच्छा शिक्षक बनना चाहता है। यहां पर जब बच्चा आता है तो गुरूजनों के सहयोग से कुछ लोग जो सोचकर आए होते वह बन जाते हैं और कुछ लोग नहीं बन पाते।

 

उन्होंने अपनी पढाई के समय से लेकर राजनीती में आने के सफर को विस्तार से याद किया और अपने अनुभव साझा किये।

क्रमांक -2026

 

 

 

*****

 


(Release ID: 1973)