कुरुक्षेत्र, 25 मई। एसडीएम थानेसर अमन कुमार ने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं समीक्षा करते हैं। ऐसे में अधिकारियों को गंभीरता के साथ समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का समाधान करना है, जो अधिकारी समाधान शिविर की शिकायतों का समाधान करने को लेकर गंभीर नहीं है, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने पुलिस विभाग से संबंधित समस्याओं को सुना और नागरिकों को समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
एसडीएम अमन कुमार सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने शिकायत को संबंधित विभाग के अधिकारी को भेजकर समयबद्ध तरीके से समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन लघु सचिवालय व उपमंडल कार्यालय में किया जा रहा है। प्रत्येक शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से इन शिकायतों की समीक्षा की जाती है। इस मौके पर एमिनेटप्रश्न गगन कोहली सहित संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
*****