azadi ka amrit mahotsav

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए बीएलओज का प्रशिक्षण 9 व 10 जून को :- डीसी अपराजिता

Posted On: 25 May 2026 4:09PM

कैथल, 25 मई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अपराजिता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य शुरू होगा। इस कार्य को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए विधानसभा क्षेत्र कैथल तथा पूंडरी के सभी बीएलओ की ट्रेनिंग 9 जून तथा 10 जून को दो बैचो में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक तथा दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक आरकेएसडी कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल में करवाई जाएगी।   

 

*****

 


(Release ID: 1997)