जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक 28 मई को
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा करेंगे बैठक की अध्यक्षता
Posted On:
25 May 2026 4:08PM
कैथल, 25 मई। डीसी अपराजिता ने बताया कि जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक 28 मई को सुबह 9 बजे आरकेएसडी कॉलेज के सभागार में आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा करेंगे। इस बैठक में सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहेंगे, ताकि बैठक में रखे गए सभी समस्याओं एवं परिवादों का मौके पर समाधान हो सकें।
*****
(Release ID: 1998)