पेट्रोल एवं डीजल की बचत पर्यावरण संरक्षण के लिए भी महत्वपूर्ण :- प्रबन्ध निदेशक कृष्ण कुमार
Posted On:
25 May 2026 4:05PM
कैथल, 25 मई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईधन सरंक्षण और उर्जा बचत की अपील की अनुपालना में कैथल सहकारी चीनी मिल के प्रबन्ध निदेशक कृष्ण कुमार ने कार्यालय में आने जाने के लिए सरकारी वाहन की जगह पैदल आना जाना शुरू कर कर्मचारियों को ईंधन संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया है। मिल परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों को बैठक को संबोधित करते हुए प्रबन्ध निदेशक महोदय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर हरियाणा सरकार ने भी दिशा-निर्देश जारी किए है व ईधन सरंक्षण के लिए महत्वपूर्ण हिदायतें दी है। उन्होनें कहा कि पैट्रोल एवं डीजल की बचत न केवल आर्थिक दृष्टि से आवश्यक हैं बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए भी अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं। सभी कर्मचारी गैर जरूरी यात्राओं से बचें व ईधन बचाने के लिए कार पुलिंग अपनाएं। कर्मचारी ईंधन बचाने के लिए पब्लिक ट्रांस्पोर्ट अर्थात बस, रेल के अतिरिक्त साईकिल और इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करें। लोकल मार्किट में कार्य हो तो दोपहिया वाहन के स्थान पर पैदल सफ र करने का प्रयास करें। मिल के अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रबन्ध निदेशक को आश्वस्त किया कि वे ईंधन सरक्षण अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लेगें व राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता निभाएंगे। इस मौके पर मिल के मुख्य रसायनविद् कमलकांत तिवारी, उप मुख्य अभियन्ता ए.एच. जुबैरी, बिक्री प्रबन्धक जगदीश कासवान, रामपाल तंवर, शमशेर कुंडु, सुरेश शर्मा, सुशील तंवर, पवन शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
*****
(Release ID: 2000)