Haryana State Legal Services Authority(HSLSA)
azadi ka amrit mahotsav

ट्रैवलर वैन के माध्यम से गांव दीवाना, जुलमत, कलसा व मोहनपुर में जागरूकता शिविरों का किया आयोजन

Posted On: 25 May 2026 4:30PM

कुरुक्षेत्र, 25 मई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुरुक्षेत्र दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुरुक्षेत्र की सीजेएम एवं सचिव नीतिका भारद्वाज के दिशानिर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुरुक्षेत्र द्वारा ट्रैवलर वैन के माध्यम से गांव दीवाना, जुलमत, कलसा एवं मोहनपुर में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।
इन जागरूकता शिविरों के दौरान पैनल अधिवक्ता विशाल मित्तल एवं पैरा लीगल वालंटियर रजत कुमार द्वारा ग्रामीणों को विभिन्न राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। ग्रामीणों को गरीबी उन्मूलन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नशामुक्त भारत अभियान, अम्ल हमले के पीडि़तों को विधिक सहायता, वरिष्ठ नागरिकों को विधिक सेवाएं तथा बाल विवाह उन्मूलन के लिए जागरूकता, सहयोग एवं सहायता संबंधी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इसके अतिरिक्त सर्वोच्च न्यायालय द्वारा प्रारम्भ किए गए विशेष अभियान समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) के संबंध में भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही (चेक बाउंस) से संबंधित मामलों के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत, जो 30 मई 2026 व 18 मई 2026 को आयोजित की जाएगी, के बारे में भी जानकारी दी गई।
ग्रामीणों को प्लास्टिक मुक्त हरियाणा - हरित आज, सुरक्षित कल अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक के उपयोग में कमी तथा जल संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया गया। इसके साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुरुक्षेत्र द्वारा प्रदान की जा रही नि:शुल्क विधिक सहायता सेवाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।


 

*****

 


(Release ID: 2008)